निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में एक जनवरी 2026 के आधार पर तैयार निर्वाचक...
राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को दी गई साफ्ट एवं हार्डकापी
चित्रकूट। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में एक जनवरी 2026 के आधार पर तैयार निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन किया गया हेेै। जनपद के दोनों विधानसभा 236 चित्रकूट च 237 मानिकपुर में पूर्व में 738948 मतदाता थें। आलेख्य प्रकाशन में 6,37,956 मतदाता एवं अन्तिम प्रकाशन को 6,68198 मतदाता हैै। विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण अवधि के दौरान जनपद में 30,242 नये मतदाता निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किये गये है। जनपद का जेण्डर रेशियों 822 है तथा अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में 18 से 19 आयु वर्ग के लगभग 9179 मतदाता सम्मिलित है।
अन्तिम प्रकाशन के अवसर पर डीएम पुलकित गर्ग ने जनपद में कुल सक्रीय सात मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जानकारी प्रदान करते हुये निर्वाचक नामावलियों की एक प्रति उपलब्ध करायी। भाजपा से जिला महासचिव विपुल सिंह, बहुजन समाज पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष शिवबाबू, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सन्तोषी लाल शुक्ला, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, समाजवादी पार्टी से अमर पटेल, अपना दल एस के जिला महासचिव कैलाश सिंह एवं कम्युनिष्ट पाटी आफ इण्डिया के मण्डल सचिव रूद्र प्रसाद मिश्र द्वारा अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों की हार्ड एवं साफ्ट कापी प्राप्त की गयी। अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर जन सामान्य के निरीक्षण के लिए एक सप्ताह तक उपलब्ध रहेगी। साथ ही साथ जनपद के पोर्टल, आयोग के पोर्टल पर भी उपलब्ध है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
