सक्षम मॉड्यूल आधारित हेड मास्टर प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू

डायट में सक्षम मॉड्यूल आधारित हेड मास्टर प्रशिक्षण’ के अंतिम फेरे का शुभारंभ प्राचार्य बीके शर्मा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष...

Sep 30, 2026 - 10:58
Sep 30, 2026 - 10:58
 0  6
सक्षम मॉड्यूल आधारित हेड मास्टर प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू

चित्रकूट। डायट में सक्षम मॉड्यूल आधारित हेड मास्टर प्रशिक्षण’ के अंतिम फेरे का शुभारंभ प्राचार्य बीके शर्मा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय ‘सक्षम मॉड्यूल आधारित हेड मास्टर प्रशिक्षण एवं मेंटल वेलनेस कार्यक्रम’ का मुख्य उद्देश्य प्रधानाध्यापकों को प्रशासनिक दायित्वों तक सीमित न रखकर एक प्रभावी शैक्षिक नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित करना है। ताकि वे विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर सकें।

कार्यक्रम के आरंभ में डायट प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय केवल भवन कक्षाओं और भौतिक संसाधनों का समूह नहीं है बल्कि यह बच्चों, शिक्षकों और समुदाय के सामूहिक प्रयासों से निर्मित एक जीवंत संस्था है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि इस संस्था को सही दिशा देने में प्रधानाध्यापक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। प्रधानाध्यापक केवल एक प्रशासनिक अधिकारी नहीं बल्कि सच्चे अर्थों में शैक्षिक नेतृत्वकर्ता मार्गदर्शक प्रेरक और टीम लीडर होते हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाध्यापकों की कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को निखारने के लिए विभिन्न प्रमुख विषयों पर सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। प्रथम दिवस में प्रधानाध्यापकों के विद्यालय में दायित्व पीएम पोषण योजना का प्रभावी क्रियान्वयन प्री प्राइमरी एजुकेशन उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग और सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर व्यावहारिक गतिविधियां कराई गईं। जबकि द्वितीय दिवस में विभागीय योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन विभिन्न हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित करने और विद्यालय में एक सकारात्मक एवं सहयोगात्मक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण से जुड़े प्रबंधन कौशल पर गहन प्रशिक्षण दिया गया। तृतीय दिवस में प्रधानाध्यापकों के व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन के संतुलन पर विशेष ध्यान देते हुए तनाव प्रबंधन सकारात्मक सोच मानसिक स्वास्थ्य और मेंटल वेलनेस पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अखिलेश कुमार पाण्डेय, शिवलाल सिंह यादव, हेम सिंह, ओम प्रकाश सिंह, महेश पटेल सहभागियों का निरंतर मार्गदर्शन किया जा रहा है। जिससे प्रशिक्षणार्थी अपने विद्यालयों में लौटकर अधिक प्रभावी और बेहतर नेतृत्व प्रदान कर सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0