प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पर हुआ सम्मान समारोह
उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पूर्ण होने के अवसर पर विकासखंड पहाड़ी में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का...
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पूर्ण होने के अवसर पर विकासखंड पहाड़ी में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी, सुशील द्विवेदी द्वारा की गई एवं खंड विकास अधिकारी संजय कुमार पांडेय मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिन्होंने स्वरोजगार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है। मनरेगा योजना के अंतर्गत निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले श्रमिकों को उनके योगदान के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों एवं ग्राम प्रधानों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन हुआ। जिसके उपरांत उन्हें सम्मान पत्र वितरित किए गए।
समारोह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा और सुशासन के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन वर्षों में सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास की नई गति प्रदान की है, जिसके सकारात्मक परिणाम आज ग्रामीण स्तर पर स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं विकास की यह निरंतरता सराहनीय है। खंड विकास अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने ब्लॉक स्तर पर संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति साझा की और उपस्थित जनसमुदाय को सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विकासखंड के कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
