खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में किसानों को किया गया जागरुक

उप कृषि निदेशक जीतलाल गुप्ता द्वारा बताया गया कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 30 अक्टूबर...

Oct 24, 2026 - 08:27
Oct 24, 2026 - 08:28
 0  1
खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में किसानों को किया गया जागरुक

रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों की दी गई जानकारी

चित्रकूट। उप कृषि निदेशक जीतलाल गुप्ता द्वारा बताया गया कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 30 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश में खेत बचाओं अभियान कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देशित किया गया है। जिसका उद्देश्य उर्वरकों और अन्य कृषि उत्पादों के संतुलित उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करना तथा मृदा परीक्षण के आधार पर इनपुट प्रदान करना, तिलहन, दलहन और बागवानी मिशन के माध्यम से फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना, धान की परती भूमि का कुशल उपयोग करना, फसल अवशेष प्रबन्धन को बढ़ावा देना और किसानों को अवशेष जलाने से हतोत्साहित करना इसके लिए सूचना एवं संचार शिक्षा गतिविधियों का आयोजना, किसानों को जैविक उत्पादों के उपयोग का प्रशिक्षण देना, जागरूकता कार्यक्रमों, प्रशिक्षण और क्षेत्र प्रदर्शनों के माध्यम से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना, जल संरक्षण, पुनर्भरण और संचयन के बारे में जागरूकता पैदा करना तथा सतत कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना अभियान का मुख्य विषय है।

खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी, बीटीएम, एटीएम तथा पशु पालन विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, सहकारिता एवं इफ्को के कार्मिकों द्वारा तकनीकी जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को उप कृषि निदेशक द्वारा ग्राम संग्रामपुर में आयोजित खेत बचाओ अभियान में सहभागिता करते हुये अभियान का निरीक्षण कर उपस्थित कृषकों को संतुलित उर्वरक का उपयोग, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती से लाभ एवं रसायनिक खेती से होने वाले मनुष्यों एवं पशुओं पर दुष्प्रभाव की विस्तृत जानकारी दी गयी। वर्तमान में धान की कटाई के उपरान्त फसल अवशेष (पराली) नही जलाने के लिए कृषकों से अपील की गयी। साथ ही बताया गया कि कृषक फसल अवशेष को इनसीटू विधि से अवशेष प्रबन्धन कर सकते हैं। इस मौके पर डा उत्तम कुमार त्रिपाठी कृषि वैज्ञानिक, सत्येन्द्र सिंह उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी कर्वी, सहायक विकास अधिकारी कृषि, न्याय पंचायत प्रभारी सविता कुशवाहा आदि मोजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0