रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष ने देवकीनंदन ठाकुर का किया स्वागत
वृंदावन से आए देवकीनंदन ठाकुर तरौंहा स्थित राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष के आवास पहुंचे। जहां धर्मपत्नी वूनम करवरिया...
चित्रकूट। वृंदावन से आए देवकीनंदन ठाकुर तरौंहा स्थित राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष के आवास पहुंचे। जहां धर्मपत्नी वूनम करवरिया के साथ कार्यकारी अध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होने आर्शीवाद देते हुए कहा कि पांच दशक से अधिक स्व गोपाल कृष्ण करवरिया द्वारा शुरू कराए गए रामायण मेला में आने का अवसर लगातार मिल रहा है। प्रभु श्रीराम के आदर्शो का लगातार रामायण मेला के माध्यम से प्रचार प्रसार हो रहा है। सनातन धर्म को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर उनकी दादी सुशीला करवरिया, चाचा पवन करवरिया, तान्या करवरिया ने भी आर्शीवाद प्राप्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
