चित्रकूट में सम्मानित हुए प्रबुद्ध नागरिक, संत-महात्मा
सनातन शोध संस्थान एवं पर्यावरण गतिविधि द्वारा आयोजित संत सम्मेलन में श्री कामदगिरि प्रमुख द्वार के उप पीठाधीश्वर मदन गोपाल दास...
विराट कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न
चित्रकूट। सनातन शोध संस्थान एवं पर्यावरण गतिविधि द्वारा आयोजित संत सम्मेलन में श्री कामदगिरि प्रमुख द्वार के उप पीठाधीश्वर मदन गोपाल दास, प्रख्यात भागवताचार्य नवलेश दीक्षित सहित चित्रकूट धाम के संत महात्माओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रान्तों से राष्ट्रीय पर्यावरण गतिविधि के पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक उपस्थित रहे। साथ ही चित्रकूट धाम के पांच प्रबुद्ध नागरिकों को संस्थान की ओर से चित्रकूट गौरव सम्मान दिया गया। जिनमें नयागांव चित्रकूट मध्य प्रदेश के राजा हेमराज चतुर्वेदी नन्हे राजा, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जल प्रहरी उमाशंकर पाण्डेय, रामायण मेला समिति चित्रकूट के महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम में वृक्ष कथा, ज्योतिष सम्मेलन, डॉ भाभा कान्वेंट स्कूल कर्वी के छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एकांकी, तथा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। चित्रकूट इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा वर्तिका पाण्डेय द्वारा कथक नृत्य एवं डा भाभा कान्वेंट स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा राधिका पाण्डेय द्वारा एकल भजन नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। देश के लगभग 20 प्रांतो से पधारे पर्यावरण गतिविधि के पदाधिकारियों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारकों ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत एकांकी एवं नृत्य की तारीफ की। सनातन शोध संस्थान द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन के संयोजक डॉ. मनोज द्विवेदी ने बताया कि प्रयागराज के प्रख्यात कवि ज्योतिष सम्राट डॉ डीके जैन की अध्यक्षता में विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें प्रख्यात गीतकार प्रवक्ता श्रीनारायण तिवारी, वरिष्ठ गजलकार संदीप श्रीवास्तव दीप, गुरु प्रसाद, विक्रम वितुल, दिनेश दीक्षित संघर्षी, युवा कवि शाश्वत त्रिपाठी ने काव्यपाठ किया। कवि सम्मेलन का संचालन दिनेश दीक्षित ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
