आबकारी टीम ने नष्ट किया छह कुंतल लहन

आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने को विशेष...

Apr 7, 2026 - 09:22
Apr 7, 2026 - 09:22
 0  3
आबकारी टीम ने नष्ट किया छह कुंतल लहन

45 लीटर कच्ची शराब बरामद

चित्रकूट। आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी अखिलेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने मंदाकिनी नदी के किनारे थाना कर्वी के अंतर्गत ग्राम टिकुरा में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान लगभग 600 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही 45 लीटर अवैध शराब जब्त कर दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0