वर्षा ऋतु से पूर्व कराएं नाला-नालियों की सफाई : एडीएम
एडीएम न्यायिक प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अरुण कुमार की अध्यक्षता में जनपद की समस्त नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों...
चित्रकूट। एडीएम न्यायिक प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अरुण कुमार की अध्यक्षता में जनपद की समस्त नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, लिपिकों, कर एवं सफाई निरीक्षकों तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्षा ऋतु की तैयारियों, नाला-नालियों की सफाई, जलभराव की संभावित स्थिति, कर एवं करेत्तर वसूली, यूजर चार्ज, संपत्ति रजिस्टर, नजूल भूमि तथा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम के अधिशासी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि नगर क्षेत्र में कुल 36 नाले हैं। जिनमें 11 बड़े, 10 मझौले एवं 15 छोटे नाले शामिल हैं। सभी नालों की सफाई का कार्य नगर पालिका परिषद द्वारा स्वयं कराया जा रहा है। साथ ही एलआईसी तिराहे से पटेल चौक तक नाले का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। बैठक में रामायण मेला क्षेत्र, एलआईसी तिराहा, एसडीएम कॉलोनी, गोल तालाब, चक्रीय चौराहा एवं संतोषी माता मंदिर के समीप स्थित जलभराव संभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि एसडीएम कॉलोनी क्षेत्र का नाला कच्चा है। इस पर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराकर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिशासी अधिकारी, चित्रकूटधाम को निर्देशित किया गया कि समस्त नालों की सफाई समयबद्ध रूप से पूर्ण कराई जाए। राजापुर रोड स्थित नाले के पक्कीकरण कार्य की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त कार्य को नव्युग कार्य योजना में सम्मिलित किया गया है। इस पर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम की कर एवं करेत्तर वसूली की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अप्रैल माह में 14.79 लाख तथा मई माह में 12 लाख की वसूली की गई है। इस पर प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय ने राजस्व वसूली अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार नगर पंचायत मानिकपुर व मऊ की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
