जेआरएचआरयू के हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ किरण त्रिपाठी हुई सेवानिवृत्त
जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग अध्यक्ष एवं भाषा संकाय की अधिष्ठाता डॉ किरण...

चित्रकूट। जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग अध्यक्ष एवं भाषा संकाय की अधिष्ठाता डॉ किरण त्रिपाठी सेवानिवृत होने पर आयोजन किया गया। इस दौरान कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय ने डॉ किरण त्रिपाठी के व्यक्तित्व को सरल, कर्तव्यनिष्ठ एवं अपने दायित्वों के प्रति सजग व प्रेरक बताया। उन्होंने कहा कि अपने सेवा काल में समर्पण का परिचय देते हुए हिंदी जगत और विश्वविद्यालय की महती सेवा की है।
यह भी पढ़े : कचहरी परिसर में वकीलों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले
सेवानिवृत्त डा किरण त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय में अपने सेवाकाल को अपने जीवन का सबसे अमूल्य क्षण बताते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय ने उनके जीवन को नई दिशा दी। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने उन्हे स्मृति चिन्ह, उपहार, धार्मिक ग्रंथ आदि देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में डॉ हरिकांत मिश्र, डॉ नीतू तिवारी, डॉ अमिता त्रिपाठी, डॉ गोपाल कुमार मिश्र, डॉ रजनीश कुमार सिंह, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के डॉ जयशंकर मिश्रा, अधिष्ठाता डॉ विनोद कुमार मिश्र, डॉ रीना पांडेय, डॉ दुर्गेश कुमार मिश्र, डॉ रजनीश कुमार सिंह, डॉ कुमारी रमा सोनी, डॉ शांत कुमार चतुर्वेदी ,डॉ रवि प्रकाश शुक्ल, डॉ भविष्या माथुर, डॉ अमित अग्निहोत्री, डॉ प्रमिला मिश्रा, डॉ शशांक शेखर मिश्रा सहित विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : इलाहाबाद हाईकोर्ट का यूपी के अधिकारियों को लेकर गम्भीर टिप्पणी
What's Your Reaction?






