बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण जारी
बाढ़ प्रभावित चौरा गांव में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रभावित परिवारों को 75 राशन किट एवं 500 फूड पैकेट वितरित किए गए। साथ ही चिकित्सकीय टीम...
चित्रकूट। बाढ़ प्रभावित चौरा गांव में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रभावित परिवारों को 75 राशन किट एवं 500 फूड पैकेट वितरित किए गए। साथ ही चिकित्सकीय टीम भेजकर आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। वही नहरा गांव में 60 राशन किट वितरित कर बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा जरूरतमंद परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
