चित्रकूट : धनतेरस पर्व में उमड़े श्रद्धालुओं ने किया दीपदान

प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में चल रहे दीपदान मेला में शुक्रवार को धनतेरस पर्व में लगभग तीन लाख...

Nov 11, 2023 - 00:51
Nov 11, 2023 - 00:55
 0  5
चित्रकूट : धनतेरस पर्व में उमड़े श्रद्धालुओं ने किया दीपदान

टिमटिमाते दीपकों से जगमग हुई मंदाकिनी

चित्रकूट। प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में चल रहे दीपदान मेला में शुक्रवार को धनतेरस पर्व में लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं ने रामघाट मंदाकिनी नदी में स्नान कर दीपदान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर सुखी जीवन की कामना की। इसके बाद कामदगिरि की पंचकोसी परिक्रमा लगाई।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : डबल इंजन निभा रहा जन कल्याण का हर वचन : आरके सिंह पटेल

टिमटिमाती मंदाकिनी व रामघाट स्थल के अलावा परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के जत्थे भक्ति में सरोबार रहे। सीताराम व जय कामदनाथ की गूंज परिक्रमा मार्ग में सुनाई देती रही। कई प्रदेशों से आए श्रद्धालु अपनी संस्कृति के अनुसार परिधान पहने नजर आए। धर्मनगरी में धनतेरस पर्व में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर दीपदान किया। इससे नदी में तारे टिमटिमाते हुए नजर आए। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिवार के कल्याण की कामना की। कामदगिरि पर्वत की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी क्षेत्र के तीर्थ स्थल देवांगना, जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, सती अनुसुइया, हनुमानधारा, स्फटिक शिला सहित अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन किए।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : डीएम-एसपी ने जोनल, स्टैटिक मजिस्ट्रेटो, अधिकारियों व पुलिस फोर्स को किया ब्रीफ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0