धर्मनगरी में इच्छानवमी पर उमड़े श्रद्धालु
इच्छानवमी पर धर्मनगरी में श्रद्धालुओं ने आंवले के पेड़ की पूजा कर संतान की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पेड़ के नीचे बैठकर...
आंवला के पेड़ की पूजा कर ग्रहण किया प्रसाद
चित्रकूट। इच्छानवमी पर धर्मनगरी में श्रद्धालुओं ने आंवले के पेड़ की पूजा कर संतान की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पेड़ के नीचे बैठकर भोजन प्रसाद भी लिया।
कार्तिक शुक्ल नवमी को मनाई जाने वाली इच्छानवमी पर महिलाओं की भीड़ धर्मनगरी के कई स्थानों पर सुबह से देखने को मिली। भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवन दास ने बताया कि मान्यता है कि इस दिन आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है।महिलाएं संतान की खुशहाली, लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना से व्रत रखकर पेड़ की परिक्रमा, जल अर्पण और दीपदान किया। पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने की भी परंपरा है। इसमें मानिकपुर, बरगढ़, मऊ, राजापुर क्षेत्र में भी सुबह से आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर महिलाओं ने पूजन कर प्रसाद चखा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
