भक्तों ने नम आंखों से प्रतिमाओं का किया विसर्जन
जिले में गाजेबाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं का भक्तों ने विसर्जन किया। पांडाल स्थल पर विधिवत आरती पूजा, हवन यज्ञ...
गणपति बच्चा मोरया, अगले बरस फिर आना....
चित्रकूट। जिले में गाजेबाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं का भक्तों ने विसर्जन किया। पांडाल स्थल पर विधिवत आरती पूजा, हवन यज्ञ के बाद गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे। इस वर्ष कुल 33 स्थानों पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। जिसमें पांच बड़ी प्रतिमाएं तथा शेष छोटी प्रतिमाएं हैं। शुक्रवार को पूरा दिन हुई रिमझिम बारिश के बीच गाजेबाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस तैनात रही। विसर्जन स्थल परम्परागत रूप से पूर्व में ही चिन्हित था। विसर्जन के दौरान अंधेरा हो जाने के दृष्टिगत डीएम पुलकित गर्ग ने प्रकाश व्यवस्था, आवश्यकता पड़ने पर क्रेन की व्यवस्था, साउंड सिस्टम आदि की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए।श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते थिरकते विसर्जन स्थल तक पहुंचे। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर से आना के जयकारे गूंजते रहे। नम आंखों से भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
