सूचना संकुल भवन के निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण

डीएम पुलकित गर्ग ने जनपद में 484.55 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद बांदा द्वारा निर्माणाधीन सूचना...

Oct 7, 2026 - 10:00
Oct 7, 2026 - 10:00
 0  1
सूचना संकुल भवन के निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण

शेष कार्य 10 दिन में पूर्ण कराने के दिए निर्देश

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने जनपद में 484.55 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद बांदा द्वारा निर्माणाधीन सूचना संकुल भवन का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन से प्राप्त उच्च निर्देशों के क्रम में प्रदेश के सभी जनपदों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों को 10 दिवस के भीतर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि पेंटिंग कार्य में अनावश्यक विलंब न किया जाए। शासन द्वारा निर्धारित रंगों के अनुरूप ही पेंटिंग का कार्य कराया जाए। अधिशासी अधिकारी आवास विकास परिषद द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि भवन में लिफ्ट का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा अन्य स्थानों पर फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है।, जिसे शीघ्र पूर्ण करा लिया जाएगा। 

डीएम ने टॉयलेट में मैट फिनिश टाइल्स का प्रयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के लिए तैयार किए गए वर्क ऑर्डर के अनुसार सामग्री तत्काल मंगाई जाए तथा पर्याप्त मैनपावर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी आवास विकास परिषद नंदकिशोर, सहायक अभियंता, संबंधित ठेकेदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0