गोपीपुरवा रपटे का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
डीएम पुलकित गर्ग एवं एसपी अरुण कुमार सिंह द्वारा गोपीपुरवा मानिकपुर स्थित रपटा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाया कि वर्तमान में रपटे...
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग एवं एसपी अरुण कुमार सिंह द्वारा गोपीपुरवा मानिकपुर स्थित रपटा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाया कि वर्तमान में रपटे के ऊपर से पानी का प्रवाह हो रहा है। जिसके कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है।
डीएम ने बताया कि रपटे पर स्थायी समाधान के लिए पिछले वर्ष कार्य योजना तैयार कर शासन को प्रेषित की गई थी। जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। प्रस्तावित कार्य के अंतर्गत लगभग 30 मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया जाना है। जिसके लिए लगभग 1.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से स्थायी रूप से निजात मिल सके और आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सके। स्थल पर डायवर्जन का कार्य भी कराया गया है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड-1 सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
