डीएम-एसपी ने पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप के साथ नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित विभिन्न पेट्रोल पंपों का...

Mar 27, 2026 - 12:01
Mar 27, 2026 - 12:02
 0  3
डीएम-एसपी ने पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण

कहा कि तेल आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप के साथ नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। इस भ्रमण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता, तेल आपूर्ति श्रृंखला तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों से वर्तमान स्टॉक और प्रतिदिन होने वाली तेल आपूर्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि आपूर्ति में किसी भी स्तर पर व्यवधान नहीं आना चाहिए। स्टॉक रजिस्टरों की जांच की गई और तेल के मापन व गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनपद में डीजल एवं पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है। तेल की कमी को लेकर फैल रही भ्रांतियां निराधार हैं।

उन्होंने अपील की है कि नागरिक घबराएं नहीं और न ही अनावश्यक रूप से भंडारण करें। प्रशासन पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि यदि कोई भी संचालक जमाखोरी या कृत्रिम अभाव पैदा करने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कालाबाजारी की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0