डीएम ने देवांगना-पटेल तिराहा संपर्क मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण
डीएम पुलकित गर्ग ने देवांगना-पटेल तिराहा संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की प्रगति एवं...
निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के साथ 30 सितंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चित्रकूट। गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से कार्य की निगरानी करते हुए निर्माण कार्य को 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, अधिशासी अभियंता जल संस्थान, अधिशासी अभियंता जलकल के अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
