कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का डायट प्राचार्य ने किया निरीक्षण
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर के प्राचार्य बीके शर्मा ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चकौंध का औचक...
चित्रकूट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर के प्राचार्य बीके शर्मा ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चकौंध का औचक निरीक्षण किया। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, भौतिक परिवेश तथा बालिकाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना था।
प्राचार्य ने विद्यालय परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान कक्षा 9 से 11 तक की छात्राओं की सत्र परीक्षाएं संचालित पाई गईं। जबकि कक्षा 6 से 8 तक की छात्राएं पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन ग्रहण कर रही थीं। विभिन्न कक्षाओं में दर्ज कुल नामांकित बालिकाओं की तुलना में उनकी उपस्थिति संतोषजनक रही। विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। निरीक्षण के दौरान डायट प्राचार्य ने बालिकाओं के साथ शिक्षण अधिगम प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा, अनुशासन और संस्कार के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि उनके उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भरता के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिक्षण गुणवत्ता को उच्च स्तर पर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
