डायट प्राचार्य ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक
डीएम के निर्देशों के अनुपालन में खराब मौसम के चलते जनपद के समस्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित किया गया था...
चित्रकूट। डीएम के निर्देशों के अनुपालन में खराब मौसम के चलते जनपद के समस्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित किया गया था। इसी क्रम में शनिवार को रामनगर ब्लॉक के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण डायट शिवरामपुर के प्राचार्य बीके शर्मा द्वारा किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों की व्यवस्थाओं, भौतिक परिवेश और शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लेना रहा।
प्राथमिक विद्यालय बाँधी रामनगर के औचक निरीक्षण से शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत पाई गई। खराब मौसम के कारण छात्रों का अवकाश होने से बच्चे उपस्थित नहीं थे और विद्यालय में कायाकल्प योजना के सभी बिंदु पूर्ण रूप से संतृप्त पाए गए। इसके पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय बाँधी का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें कुल चार शिक्षकों के सापेक्ष दो शिक्षक उपस्थित मिले। जबकि दो शिक्षक अवकाश पर थे। अन्य सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। प्राथमिक विद्यालय देउद्यामें के भौतिक परिवेश और परिस्थितियों का जायजा लिया। चार शिक्षकों में से तीन उपस्थित थे। यहाँ की सभी व्यवस्थाएं सुचारू व संतोषजनक पाई गईं। डायट प्राचार्य ने निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में अनुशासन और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा भविष्य में भी शिक्षण गुणवत्ता को उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
