डीसीबी अध्यक्ष, सीएमओ ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र त्रिपाठी ने जिला अस्पताल में फायर फाइटिंग...
चित्रकूट। जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र त्रिपाठी ने जिला अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम के साथ अन्य चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही ओपीडी ओटी और वार्ड की स्थिति भी देखी। उन्होंने वार्ड में सफाई पर अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल में आग जैसी अनहोनी की घटनाओं से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया जा रहा है इसके लिए टैंक और पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है।
मंगलवार को जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व सीएमओ ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएस डॉ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि निर्माण का तेजी से जारी है पूरी संभावना है कि तीन दिन के अंदर काम अधिकतर हो जाएगा। इसका ट्रायल भी किया जाएगा। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड के अलावा एसएनसीयू ओटी और जननी सुरक्षा वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। डीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि वार्ड में अधिक सफाई की जरूरत है। उन्होंने फायर फाइटिंग सिस्टम को जल्द पूरा करने के लिए भी कहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
