सिलाई प्रशिक्षण का डीसी एनआरएलएम ने किया शुभारंभ
डीसी एनआरएलएम सुखराज बन्धु ने आरसेटी द्वारा महिलाओं के लिए प्रारंभ किये गये महिला सिलाई प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ...
चित्रकूट। डीसी एनआरएलएम सुखराज बन्धु ने आरसेटी द्वारा महिलाओं के लिए प्रारंभ किये गये महिला सिलाई प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि केवल प्रशिक्षण लेना पर्याप्त नहीं है, प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें अपनी दुकान अवश्य प्रारंभ करनी चाहिए। साथ ही आजीविका मिशन द्वारा बनाये जाने वाले समूहों से जुड़कर कार्य करें। इस दौरान उनके द्वारा आरसेटी में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं संस्थान की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। आरसेटी द्वारा शीघ्र ही समूह की महिलाओं के लिए मशरूम कल्टीवेशन सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रारंभ करने का आश्वाशन दिया गया। आरसेटी निदेशक ओम प्रकाश कुरील ने धन्यवाद् ज्ञापित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
