युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल से जोड़ें : सीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी देवी प्रसाद पाल की अध्यक्षता में नीति आयोग सभागार में मेरा युवा भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के युवाओं को...
जिला सलाहकार समिति की हुई बैठक
लघु उद्योगों के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों पर विशेष जोर
चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी देवी प्रसाद पाल की अध्यक्षता में नीति आयोग सभागार में मेरा युवा भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के युवाओं को अधिकाधिक संख्या में मेरा युवा भारत से जोड़ने, विभिन्न विभागों एवं शिक्षण संस्थानों के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा युवाओं के लिए आधुनिक कौशल, खाद्य संस्करण आदि आधारित कार्यक्रमों के संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई।
सीडीओ ने जनपद के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं संबंधित विभागों को मेरा युवा भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लक्ष्य प्रदान किए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग, पंचायती राज विभाग सहित सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे मेरा युवा भारत के कार्यक्रमों में सक्रिय समन्वय स्थापित करते हुए ग्रामों, शिक्षण संस्थानों एवं समुदाय स्तर पर युवाओं को संगठित करें तथा नियमित गतिविधियों अनुभवात्मक प्रशिक्षण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पंजीकरण होने से जनपद के युवा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध लेखन, अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रमों, स्वयंसेवी गतिविधियों, नेतृत्व विकास तथा अन्य नवाचार आधारित कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। बैठक के अंत में मेरा युवा भारत की उप निदेशक जागृति पांडेय ने मेरा युवा भारत द्वारा आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले युवा कार्यक्रमों, स्वयंसेवी अभियानों, कौशल विकास गतिविधियों तथा जन भागीदारी आधारित आयोजनों की विस्तृत जानकारी दी। सभी विभागों एवं शिक्षण संस्थानों से इन कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग एवं समन्वय प्रदान करने की अपील की। इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, राष्ट्रीय सेवा योजना, क्रीड़ा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, कौशल विभाग, जगद्गुरु रामभद्राचार्य विवि, गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय से अधिकारी तथा राज्य प्रशिक्षक रामअवध कुशवाहा, केतन मोदनवाल एवं चित्रकूट के माय भारत स्वयं सेवक, शिवानी, आकांक्षा, प्रिन्सी, प्राची, विकास, जगनायक, अनुपम उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
