सक्षम मॉड्यूल आधारित हेड मास्टर प्रशिक्षण एवं मेंटल वेलनेस कार्यक्रम के तृतीय चरण का समापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए आयोजित सक्षम मॉड्यूल आधारित हेड मास्टर प्रशिक्षण एवं मेंटल...
चित्रकूट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए आयोजित सक्षम मॉड्यूल आधारित हेड मास्टर प्रशिक्षण एवं मेंटल वेलनेस कार्यक्रम” के तृतीय फेरे के तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य बीके शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में प्रधानाध्यापकों की विद्यालय में भूमिका एवं उत्तरदायित्व, पीएम पोषण योजना, प्री-प्राइमरी एजुकेशन, संसाधनों के प्रभावी उपयोग और सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गतिविधियां कराई गईं। द्वितीय दिवस में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, हितधारकों के साथ समन्वय और विद्यालय में सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण के निर्माण से जुड़े प्रबंधन कौशल पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। तृतीय दिवस में प्रधानाध्यापकों के व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन से जुड़े पहलुओं जैसे तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, मानसिक स्वास्थ्य और मेंटल वेलनेस पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रधानाध्यापकों को केवल प्रशासनिक दायित्वों तक सीमित न रखकर प्रभावी शैक्षिक नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित करना है। जिससे वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इस संपूर्ण कार्यक्रम में राजेश उपाध्याय, अखिलेश कुमार पाण्डेय एवं अन्य प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
