आदत और जीवनचर्या का हिस्सा बननी चाहिए स्वच्छता : कुलपति

जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की ओर से चलाए गए 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान का समापन हुआ...

Sep 16, 2026 - 12:41
Sep 16, 2026 - 12:41
 0  2
आदत और जीवनचर्या का हिस्सा बननी चाहिए स्वच्छता : कुलपति

15 दिवसीय स्वच्छता अभियान के समापन पर सफाई के प्रति किया गया जागरूक

चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की ओर से चलाए गए 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कुलपति प्रो. शिशिर कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

कुलपति ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर आदत और जीवनचर्या का हिस्सा बननी चाहिए। स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्ति को अनुशासित जीवनशैली अपनाने के साथ जीवन मूल्यों के विकास के लिए प्रेरित करती है। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक पेंटिंग और स्लोगन तैयार किए। निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में कुलसचिव महेंद्र कुमार पर्वत, शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता व कार्यक्रम समन्वयक डॉ. निहार रंजन मिश्र, विभाग प्रभारी डॉ. नीतू तिवारी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विनोद कुमार मिश्र, डॉ. महेंद्र कुमार उपाध्याय, डॉ. सुशील त्रिपाठी, डॉ. रजनीश कुमार सिंह, डॉ. दुर्गेश कुमार मिश्र, डॉ. रमा सोनी, सूर्य प्रकाश मिश्रा, ओम प्रकाश, डॉ. प्रमिला मिश्रा सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0