नदियो और वन संरक्षण में सक्रिय योगदान करें आमजन : डीएफओ

डीएम के मार्गदर्शन एवं प्रभागीय वनाधिकारी की पहल पर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंर्तगत चित्रकला प्रतियोगिता व कार्यशाला एंव गंगा स्वच्छता...

Mar 26, 2026 - 10:45
Mar 26, 2026 - 10:47
 0  13
नदियो और वन संरक्षण में सक्रिय योगदान करें आमजन : डीएफओ

चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, गंगा स्वच्छता की दिलाई शपथ

चित्रकूट। डीएम के मार्गदर्शन एवं प्रभागीय वनाधिकारी की पहल पर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंर्तगत चित्रकला प्रतियोगिता व कार्यशाला एंव गंगा स्वच्छता शपथ कार्यक्रम शान्ती देवी इण्टर कालेज पहाड़ी में आयोजित किया गया।

इस मौके पर उपनिदेशकरानीपुर टाइगर रिजर्व प्रत्युष कुमार कटियार ने छात्र छात्राओं को सम्बोन्धित करते हुये कहा कि चित्रकूट भगवान श्रीराम की तपोभूमि है। जहॉ प्रत्येक नागरिक में उनके आदर्शो का वास है। ऐसे में सभी का दायित्व है कि चित्रकूट के वन जो अमूल्य धरोहर है एवं भगवान श्री राम के पद चिन्हों से जुडे है उनके संरक्षण में सक्रिय योगदान दें। कहा कि एक पेड़ मॉ के नाम संकल्प के तहत प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। कहा कि पौधरोपण नदी पुनरोद्वार एवं वातावरण को शुद्व बनाये रखने में सहायक है। इसी क्रम में राज कमल क्षेत्राधिकारी राजापुर ने बच्चों को सम्बोन्धित करते हुये कहा कि बुन्देलखण्ड में जल की बहुत बडी समस्या है। इसलियें तालाबों, कुओं, चेकडैमों, नदियों को संरक्षित करना बहुत आवश्यक है। विद्यालय के प्रबन्धक सुनील कुमार सिंह  ने कहा कि लोगों को जागरूक करें कि नदी को स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर गोपाल कृष्ण गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी ने जिला गंगा समिति के कार्यक्रम की भूमिका बताते हुये कहा कि नदियों को अविरल एवं निर्मल बनाने के लिए ऐसे आयोजन समय-समय पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। ताकि नदियों के संरक्षण के प्रति सचेत हो।

चित्रकला प्रतियोगिता में 57 छात्र, छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें सीनियर में शान्ती देवी प्रथम, किशन कुमार द्वितीय और अश्मी सिंह तृतीय स्थान और जूनियर में जान्हवी पाण्डेय प्रथम, जान्हवी द्वितीय एवं आयुष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिनको मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों को एक जनपद एक उत्पाद लकडी निर्मित स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया। अंत मे ंगंगा स्वच्छता शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिववरन त्रिपाठी, द्वारिका प्रसाद, संध प्रचारक सूर्यकान्त, अध्यापक राजेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार, शशिकान्त आदि मौजूद रहे। संचालनन अजय कुमार ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0