सीएमओ ने संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण रमेश कुमार सिंह अधीक्षक के साथ किया...
चित्रकूट। सीएमओ डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण रमेश कुमार सिंह अधीक्षक के साथ किया। इस दौरान सम्प्रेक्षण गृह में जनपद हमीरपुर के 9, बांदा के 35, चित्रकूट के 13 एवं महोबा के 6, देवरिया के 4 किशोर अपचारी मौजूद रहे। जिन्हे सुबह नाश्ते में पूडी, सब्जी, केला, चाय व अंण्डा तथा दोपहर के भोजन में रोटी, अरहर की दाल, आलू बैगन की सब्जी व चावल दिय गया है। मेडिकल टीम आवश्यक औषधि व उपकरण सहित उपस्थित थी जो नियमित रूप से दवा वितरण आदि करती है। इस मौके पर सम्प्रेक्षण गृह के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
