सीएमओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
नवगंतुक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी का औचक निरीक्षण किया...
विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पौधा रोपने का दिया संदेश
चित्रकूट। नवगंतुक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी का औचक निरीक्षण किया।
सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी पहुंच कर साफ सफाई की व्यवस्था देखी तथा ओपीडी वार्ड में भर्ती मरीजों के हाल पूछा। मौके पर मौजूद मरीजों से इलाज की गुणवत्ता, दवा की उपलब्धता के संबंध में रूबरू हुए। कहा कि सरकार द्वारा सभी तरह के उपचार की व्यवस्था निःशुल्क रूप से की गई है। अगर कोई डॉक्टर बाहर की दवा लिखता है तो बिल्कुल मत खरीदे। कोई मजबूर करें तो प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उदय प्रताप सिंह सहित उन्हे भी सूचना दें। संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर जो कमियां मिली सुधारने के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। प्रसव वार्ड में महिलाओं से हाल जाना। निरीक्षण के दौरान दवा वितरण कक्ष, लैव कक्ष, प्रसव कक्ष, ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, हीटवेव भर्ती कक्ष, मरीज के बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था आदि व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम से वृक्षारोपण किया। लोगों से अपील किया कि एक वृक्ष अवश्य लगाएं। निरीक्षण के दौरान चीफ फार्मासिस्ट मान सिंह, बीपीएम राधेकृष्ण, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बीडी सिंह, चिकित्सक डॉ मोहित विद्यार्थी, डा. दीपांशू, डा. शिवम आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
