आरसेटी में फास्ट फूड प्रशिक्षण का सीडीओ ने किया शुभारंभ
मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने आरसेटी का भ्रमण कर स्वरोजगार प्रशिक्षण पाठ्यक्रम फास्ट फूड प्रिपरेशन का दीप प्रज्जवलित...
चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने आरसेटी का भ्रमण कर स्वरोजगार प्रशिक्षण पाठ्यक्रम फास्ट फूड प्रिपरेशन का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि केवल प्रशिक्षण लेना पर्याप्त नहीं है। प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें अपनी दुकान, स्टॉल पर अवश्य प्रारंभ करना चाहिए। किसी भी व्यवसाय का प्रारंभिक समय चुनौतीपूर्ण होता है। इसके बाद आसान हो जाता है। चूँकि यह खाद्य उद्योग है, इसलिए उन्हें साफ सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर एलडीएम प्रभात कुमार मेहता उपस्थित रहे। सीडीओ ने आरसेटी निदेशक संकाय सदस्यों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया तथा जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने में आरसेटी के प्रयासों की सराहना की।
यह भी पढ़े : चित्रकूट में संदिग्ध विस्फोट से मचा हड़कंप, मौके पर मिले मानव अंग
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
