बुन्देली सेना ने राजा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
करोड़ों की लागत से बने जिस राजाघाट में गंदगी और प्रदूषण से नदी कराह रही थी। जिसे बुंदेली सेना नें तीन दिन अभियान चलाकर...
घाट की मिट्टी हटवाने और विसर्जन कुंड को स्वच्छत कराने की मांग
चित्रकूट। करोड़ों की लागत से बने जिस राजाघाट में गंदगी और प्रदूषण से नदी कराह रही थी। जिसे बुंदेली सेना नें तीन दिन अभियान चलाकर साफ स्वच्छ कर दिया। अब नगर पालिका से मिट्टी हटवाने का प्रयास होगा। ताकि घाट में लोग डुबकी लगा सकें और घाट का बनना सार्थक हो।
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह नें बताया कि नए बने घाट की दुर्दशा देखकर उन्होंने इसे साफ स्वच्छ करने का लक्ष्य रखा था। अब घाट पूरी तरह साफ हो गया है, लेकिन घाट बनाने के बाद मिट्टी नहीं हटाई गई। जिससे सीढ़ियों के बाद दलदल है। इस मिट्टी को नगर पालिका के ईओ से हटवाने का अनुरोध किया गया है। साथ ही घाट में लोग पूजन सामग्री न फेंके इसके लिए जल्द से जल्द एक विसर्जन कुंड भी बनवाये जाने की मांग की है। बताया कि धुस मैदान में पानी की टंकी के आसपास के घरों का गन्दा पानी नाली के जरिए राजाघाट की ओर जाता है। इस गंदे पानी की समस्या समाधान के लिए बुंदेली सेना की मांग पर तत्कालीन जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने नाली में फिल्टर का निर्माण करा दिया था। घाट बनाने के समय नगर पालिका ने उस फिल्टर का आधा हिस्सा तोड़ दिया और गंदे पानी को सीधे इंटेक वेल के पास गिरा दिया है। पेयजल के पास नाली के पानी का गिरना खतरनाक है। यदि जल्द ही इसका समाधान नहीं निकला तो बुंदेली सेना राजाघाट में धरना प्रदर्शन करेगी। राजाघाट के बाद बुंदेली सेना पुलघाट और फिर रामघाट में सफाई अभियान चलायेगी स लोगों से नदी को साफ स्वच्छ रखने के लिए पूजन सामग्री नदी किनारे रखने या भू विसर्जन की अपील की है। सफाई अभियान में धर्मेंद्र ओझा, चुन्नीलाल निषाद, सुरेन्द्र सिंह शेरा, रामनरेश यादव, अंकित पहरिया, कमल छबलानी आदि का सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
