विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने की हड़ताल

पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस एवं पीएलआई में मतभेद के विरोध में बैंक कर्मियों ने हड़ताल किया...

Sep 12, 2026 - 14:25
Sep 12, 2026 - 14:25
 0  4
विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने की हड़ताल

बैंक हड़ताल से करीब 80 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

चित्रकूट। पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस एवं पीएलआई में मतभेद के विरोध में बैंक कर्मियों ने हड़ताल किया। इससे आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आवाहन पर शुक्रवार को जिले के बैंक बंद रहे। अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे लगभग 80 करोड़ रुपए के लेद-देन प्रभावित होने का दावा किया जा रहा है। मांग किया कि पांच दिवसीय बैंकिंग लागू किया जाए। परफार्मेस लिंक इंसेंटिव के भेदभाव को समाप्त कर समानता के साथ लागू करें। बैंक कर्मियों ने बैंक के बाहर जोरदार विरोध किया।एलडीएम प्रभात कुमार मेहता को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया नागेन्द्र सिंह, बीओबी के राकेश कुमार, देवेन्द्र कुमार, अर्पित वर्मा, अनूप कुमार चौरसिया, जिला संरक्षक केशव प्रसाद, यूनियन बैंक के कृष्णकांत पटेल, इंडियन बैंक के कुलदीप सिंह, राजशेखर, विष्णु केसरवानी, बीओएम के पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0