एण्टी रोमियों टीम ने महिला सुरक्षा एवं योजनाओं की दी गई जानकारी
मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, संरक्षण एवं स्वावलंबन के प्रति जनपद के समस्त थानों की...
चित्रकूट। मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, संरक्षण एवं स्वावलंबन के प्रति जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीम द्वारा जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।
एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीम द्वारा थाना मारकुंडी द्वारा ग्राम दीपू कोलान में,थाना बहिलपुरवा द्वारा ग्राम मड़ैयन के पंडाल में,थाना पहाड़ी द्वारा ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग में,थाना मानिकपुर द्वारा ग्राम बारहमाफी चौकी हल्दी डांडी में,थाना सरधुवा द्वारा ग्राम पनौती में,थाना राजापुर द्वारा कस्बा राजापुर में,थाना रैपुरा द्वारा ग्राम कौबरा में भ्रमण कर मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, संरक्षण एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
