संस्कारम् विद्यापीठ का ऑडिटोरियम में मनाया गया वार्षिकोत्सव

मुख्यालय कर्वी स्थित संस्कारम् विद्यापीठ का वार्षिकोत्सव ऑडिटोरियम में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें क्लास प्लेग्रुप, नर्सरी, एलकेजी...

Mar 24, 2026 - 10:10
Mar 24, 2026 - 10:12
 0  8
संस्कारम् विद्यापीठ का ऑडिटोरियम में मनाया गया वार्षिकोत्सव

बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी स्थित संस्कारम् विद्यापीठ का वार्षिकोत्सव ऑडिटोरियम में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें क्लास प्लेग्रुप, नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी एवं क्लास 1 के बच्चों ने प्रतिभाग कर विभिन्न प्रकार के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। 

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, एसपी अरूण कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता एवं डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, हरिमोहन सिंह इण्टर काले के प्रबन्धक हरिमोहन सिंह एवं राजकिशोरी देवी ने मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूवात की। तत्पश्चात् विद्यालय के डायरेक्टर आशीष कुमार ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बच्चों ने प्रार्थना गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रदेशों की वेशभूषा धारण कर उनकी संस्कृति का प्रस्तुतीकरण किया। नव दुर्गा की विभिन्न देवीयों का रूप धारण कर सुन्दर प्रस्तुति दी। इस मौके पर अतिथियों ने बच्चों की मेहनत की सराहना की। जीवन में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग विश्वविद्यालय के प्रो गोपाल मिश्र, निहार रंजन मिश्रा, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश मुख्य महासचिव राजकुमार याज्ञिक, श्रीजी इण्टरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर स्वप्निल अग्रवाल, चित्रकूट पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक रचित अग्रवाल, पूर्व प्रवक्ता मइयादीन पटेल, शान्ती देवी इण्टर कालेज के प्रबन्धक सुनील सिंह, बछरन इण्टर कालेज के प्रबन्धक जितेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्रा, प्रधानाचार्य बिहारीलाल, वरिष्ठ शिक्षक शिवप्रेम, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियन्ता अमित कनौजिया, रेनुका देवी, पार्वती देवी, मोनिका गौतम, बीनापानि मिश्रा, रचना याज्ञिक, शिखा वर्मा, आराधना, सीता देवी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम सम्पन्न कराने में मनीष कुमार, स्वतंत्र कुमार की मुख्य भूमिका रही। संचालन वैष्णवी ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0