आंगनवाड़ी केंद्रों को मिली बाल विकास एवं खेलकूद सामग्री
जिलाधिकारी चित्रकूट द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यालय को भेजे गए पत्र पर त्वरित संज्ञान लिया...
सत्यापन के उपरांत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर सामग्री कराई गई उपलब्ध: अरुण कुमार पाण्डेय
चित्रकूट जिलाधिकारी की पहल रंग लाई
975 स्टेडोमीटर और नवजात बच्चों के लिए इन्फैंटोमीटर मशीनें मुख्यालय से प्राप्त
चित्रकूट। जिलाधिकारी चित्रकूट द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यालय को भेजे गए पत्र पर त्वरित संज्ञान लिया गया है। मुख्यालय की ओर से चित्रकूट जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए प्रारंभिक बाल्यावस्था देख-भाल एवं शिक्षा के तहत खेल सामग्री और स्वास्थ्य निगरानी उपकरण प्राप्त हो चुके हैं।
मुख्यालय से प्राप्त सामग्री में बच्चों की सही शारीरिक वृद्धि और माप के लिए 975 स्टेडोमीटर मशीनें (ऊंचाई मापने हेतु) तथा नवजात शिशुओं की लंबाई नापने के लिए इन्फैंटोमीटर मशीनें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बच्चों को रचनात्मक और सीखने योग्य वातावरण देने के लिए खेलकूद की सामग्री भी प्राप्त हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुख्यालय से सामग्री प्राप्त होने के तुरंत बाद विभागीय नियमानुसार उनका सत्यापन कराया गया। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात जिले के सभी निर्धारित आंगनवाड़ी केंद्रों पर इन उपकरणों और खेल सामग्रियों को उपलब्ध करा दिया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा, स्टेडोमीटर और इन्फैंटोमीटर जैसे आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों की वृद्धि निगरानी (ळतवूजी डवदपजवतपदह) अधिक सटीक और आसान हो जाएगी। साथ ही, खेलकूद सामग्री से छोटे बच्चों को केंद्रों में एक सुखद, आकर्षक और अच्छा सीखने का वातावरण मिलेगा।
इस पहल से कुपोषण की समय पर पहचान करने और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को गति देने में मदद मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
