एडीएम नमामि गंगे ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक की...

Aug 14, 2026 - 11:15
Aug 14, 2026 - 11:15
 0  2
एडीएम नमामि गंगे ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

पेयजल समस्याओं के समाधान एवं जानकारी के लिए डाउनलोड करें जल सारथी ऐप

चित्रकूट। एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक की।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत विगत माह 12 ग्रामों में नियमित जलापूर्ति, 6 ग्रामों में शत प्रतिशत रोड रेस्टोरेशन एवं 11 ग्रामों का हर घर जल प्रमाणीकरण का कार्य किया गया। इस प्रकार कुल 414 ग्रामों के सापेक्ष 339 ग्रामों में नियमित जलापूर्ति, 342 ग्रामों में रोड रेस्टोरेशन, 238 ग्रामों का हर घर जल प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसके क्रम में डीएम ने द्वारा एल एंड टी, जीवीपीआर एवं रेट्रो फिटिंग परियोजनाओं को निर्देश दिए गए कि योजना के अंतर्गत अवशेष कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करे। अधिशासी अभियन्ता जल निगम ने अवगत कराया कि चांदी बंगार ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत सभी सीडब्लूआर पर लाइट कटौती बहुत ज्यादा हो रही है। जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है एवं कमीशनिंग कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए गए कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाये। फर्मों को निर्देश दिए गए कि समस्त सरकारी भवनों में स्कूल, आंगनवाड़ी, सीएचसी, पीएचसी, पुलिस स्टेशन एवं पंचायत भवन पर अवशेष कनेक्शन को पूर्ण करते हुए पेयजल आपूर्ति प्रारंभ कराए जाये। ग्रामीणों को अपनी पेयजल समस्याओं के समाधान या किसी भी जानकारी के लिए प्ले स्टोर पर जल सारथी ऐप एवं वेबसाइट के माध्यम से लिंक उपलब्ध कराई गई है। इस मौके पर संबंधित अधिकारी एवं फर्मो के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0