उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महानवमी के अवकाश में परिवर्तन

उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी के अवकाश को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है...

Oct 10, 2024 - 08:44
Oct 10, 2024 - 09:01
 0  6
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महानवमी के अवकाश में परिवर्तन
फ़ाइल फोटो

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 11 अक्टूबर (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न संगठनों की मांग पर शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि के अवसर पर यह अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। इस संबंध में उप्र शासन की ओर से गुरुवार को आदेश जारी कर दिया गया है। दशहरा के अवसर पर 12 अक्टूबर को पहले से ही छुट्टी घोषित है। 13 अक्टूबर को रविवार पड़ रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी मिल रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0