भोपाल : लगातार बारिश से बढ़ा बड़े तालाब का जलस्‍तर, 1664.50 फीट पहुंचा पानी

मध्‍यप्रदेश में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से राजधानी भोपाल के बड़े तालाब का जलस्‍तर...

भोपाल : लगातार बारिश से बढ़ा बड़े तालाब का जलस्‍तर, 1664.50 फीट पहुंचा पानी

भोपाल शहर में बारिश होने से सड़कें उखड़ी, कई जगहों पर हुआ जलभराव

भोपाल। मध्‍यप्रदेश में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से राजधानी भोपाल के बड़े तालाब का जलस्‍तर बढ़ रहा है। बड़ा तालाब 24 घंटे में 1.30 फीट बढ़ गया। कोलांस नदी के लेवल से 3 फीट ऊपर बहने से बड़ा तालाब में पानी का लेवल लगातार बढ़ रहा है। अब यह ढाई फीट से भी कम खाली है। इसमें शनिवार दोपहर तक 1664.50 फीट पानी है। फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है। भोपाल में शनिवार सुबह से ही तेज बारिश का दौर है। लगातार बारिश होने से शहर की सड़कें भी उखड़ गई है।

यह भी पढ़े : GOLD की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी स्थिर

दरअसल, भोपाल में दो दिन में तेज बारिश हो रही है। 24 घंटे में डेढ़ इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। इससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई है। लगातार बारिश होने की वजह से दिन-रात के तापमान में भी गिरावट हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। वहीं, रात में पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लगातार बारिश के कारण बड़े तालाब में पानी का लेबल बढ़ रहा है। इसके फुल होने भदभदा डैम के गेट खोले जायेंगे। चूंकि, अभी तालाब में तेजी से पानी भर रहा है। इसलिए निगम अफसर पानी के लेवल पर पल-पल की नजर रख रहे हैं।

यह भी पढ़े : उप्र : रसूखे में किसानों का संकट मोचक बनी योगी सरकार

गौरतलब है कि इस बार भोपाल मानसून की एंट्री 23 जून को हुई थी। तभी से बारिश का दौर जारी है। इस वजह से एक महीने में ही आधी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। भोपाल में कुल सामान्य बारिश 37.6 इंच है। इसके मुकाबले अब तक 22 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। यह सीजन की करीब 55 प्रतिशत है। भोपाल में इस साल सामान्य से 106 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0