गरीबों को योजनाओं का पहुंचाया जा रहा लाभ : आरके सिंह पटेल

सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीएम अभिषेक आनंद, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी...

Jan 18, 2024 - 04:32
Jan 18, 2024 - 04:45
 0  11
गरीबों को योजनाओं का पहुंचाया जा रहा लाभ : आरके सिंह पटेल

450 लाभार्थियों को बांटे गए निशुल्क कंबल

चित्रकूट। सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीएम अभिषेक आनंद, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल की मौजूदगी में बुधवार को मदर प्राइड ग्लोबल स्कूल चकमाली अमानपुर में सरस्वती मां के चित्र पर पुष्प अर्पित व द्वीप प्रज्जवलित कर राजस्व एवं आपदा विभाग से निशुल्क कंबल वितरण किया गया।

यह भी पढ़े : उप्र के 75 फीसदी ग्रामीणों तक पहुंचा नल से जल

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सदैव गरीबों के कल्याण के बारे में सोचते हैं। योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। कहा कि लगातार गरीबों को ठंड के मौसम में कंबल वितरण किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड योजना चलाई है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए (लखपति) व अन्य योजनाओं पर कार्य कर रहे है। आज उन्हीं के सहयोग से कंबल वितरण किया गया है। डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से लगातार ठंड के मौसम में कंबल बांटे जा रहे हैं। अब तक सभी तहसीलों में लगभग छह हजार तक कंबल वितरण किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशन पर जगह-जगह अलाव व ठंड से बचने के लिए रैन बसेरा भी बनाए गए हैं। सरकार लगातार गरीबों के लिए कार्य कर रही है।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश के छह जिलों से अयोध्या धाम के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय

इस अवसर पर कौशल्या, मलुआ, समरिया, ममता, रामकली, कुसुम आदि 450 लाभार्थियों को कंबल वितरण किया गया। इस दौरान सदर एसडीएम सौरव यादव, तहसीलदार अमित त्रिपाठी, तीरथ तिवारी, राजकुमार, शिवकांत, ग्राम प्रधान लवलेश सहित कानूनगो, लेखपाल व ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा पर रोक लगाने की भी मांग को लेकर, इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, बताई ये वजह

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0