बांदाःचाचा गया परदेश, भतीजें ने चाची के साथ किया ये गंदा काम

बांदा के एक गांव निवासी महिला के साथ उसके ही भतीजे ने दुष्कर्म किया। मामला पारिवारिक होने पर समझौता करा दिया गया। इसके बावजूद वह ...

Jun 27, 2023 - 03:24
Jun 27, 2023 - 10:07
 0  1
बांदाःचाचा गया परदेश, भतीजें ने चाची के साथ किया ये गंदा काम

बांदा के एक गांव निवासी महिला के साथ उसके ही भतीजे ने दुष्कर्म किया। मामला पारिवारिक होने पर समझौता करा दिया गया। इसके बावजूद वह उसे फोन पर परेशान करने लगा। हैंडपंप से पानी भरने गई तो आरोपी ने दोबारा उसके साथ छेड़खानी की। एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -झांसी में 10 साल की बच्ची बेतवा नदी से पानी भरने गई थी, तभी आ गया मगरमच्छ 

एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला का पति बाहर रहकर कमाता है। महिला को अकेला पाकर 30 अक्तूबर 2022 में पारिवारिक भतीजे ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को चुप रहने की धमकी भी दी। महिला ने अपने पति से फोन पर घटना की जानकारी दी। पति के लौटने पर उसने आठ नवंबर को थाने में तहरीर दी। इस पर मामला पारिवारिक व बिरादरी का होने पर लोगों ने दबाव डालकर समझौता करा दिया। लेकिन पति ने आत्मग्लानि के चलते गांव छोड़ दिया। वह पत्नी को लेकर अपने साले के यहां प्रयागराज में रहने लगा।

यह भी पढ़ें -मम्मी, मुझे माफ करना! लिख कर कक्षा नौ की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

 पीड़िता का आरोप है कि पति उसे लेकर कई माह बाद गांव पहुंचा। गांव में 18 जून 2023 को महिला हैंडपंप में पानी भरने गई।  यहां दोबारा आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। महिला ने पति से शिकायत की। पति उसे लेकर थाने गया। वहां पुलिस ने नहीं सुनी तो उसने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर मर्का थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -महिलाओं का सत्याग्रह आंदोलन रंग लाया, सड़क बनाने का काम शुरू, आंदोलन समाप्त

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 0