रसोई में गैस रिसाव से लगी आग, झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत
जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रसोई में लगी भीषण आग में गंभीर रूप से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई...
चार कमरे जलकर राख, लाखों की गृहस्थी स्वाहा
जसपुरा के रामपुर गांव में हादसे से मातम, प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रसोई में लगी भीषण आग में गंभीर रूप से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में चार कमरे जलकर राख हो गए, जबकि घर में रखा लाखों रुपये का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी कुसमा कुशवाहा, पत्नी नत्थू कुशवाहा, रविवार देर रात रसोई में खाना बनाने गई थीं। परिजनों के मुताबिक गैस का नॉब पहले से खुला रह जाने के कारण कमरे में गैस भर गई थी। जैसे ही उन्होंने चूल्हा जलाया, तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी। महिला आग की चपेट में आ गईं और करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गईं। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल बांदा, मेडिकल कॉलेज, कानपुर के हैलेट अस्पताल और बाद में लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कई दिनों तक उपचार के बाद गुरुवार देर रात उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
आग की इस घटना में मकान के चार कमरे पूरी तरह जल गए। घर में रखा गेहूं, भूसा, बिस्तर, कपड़े, मोबाइल और अन्य गृहस्थी का सामान भी राख हो गया। आग की लपटों से पड़ोसी का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण समरसेबल नहीं चल सका। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में जनरेटर की मदद से समरसेबल चलाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल अनिल कुमार ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने बताया कि आग से लाखों रुपये की क्षति हुई है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है तथा पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
