बाँदा : किशोरी को अगवा कर होटल में गैंगरेप, तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में अतर्रा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जहाँ तीन युवकों ने एक 15 वर्षीय...
बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में अतर्रा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जहाँ तीन युवकों ने एक 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर होटल के कमरे में हाथ-पैर बांधकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जाँच शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इनमें एक नाबालिग है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार को रात की है। पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री जिसकी उम्र करीब 15 वर्ष है, को आरोपी महेश कुशवाहा, शक्ति सिंह (दोनों निवासी सहेवा, थाना गिरवा) और नीरज कुशवाहा (निवासी चौसड़, थाना बिसंडा) बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा ले गए।
आरोपी किशोरी को स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरा नंबर 104 में ले गए। आरोप है कि वहाँ उन्होंने किशोरी के हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिवार को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिसिया कार्यवाही और धाराएं
घटना की सूचना अगले दिन 18 फरवरी को दोपहर करीब 1.36 बजे अतर्रा थाने में दी गई। घटनास्थल थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित बताया जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से भारतीय न्याय संहिता और अन्य विशेष अधिनियमों के तहत बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2), 127(2), 70(2) (सामूहिक बलात्कार), 352, 351(3)। पास्को एक्ट: धारा 5/6 (नाबालिग के साथ यौन अपराध)। के तहत मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार ने बुधवार को बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0
