बांदाः छह वर्षीया मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म, बाल व्यभिचारी हिरासत में 

दुकान से सामान लेने गई एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक बाल व्यभिचारी ने दुष्कर्म किया। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले..

Aug 27, 2021 - 03:36
Aug 27, 2021 - 04:08
 0  3
बांदाः छह वर्षीया मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म, बाल व्यभिचारी हिरासत में 
फाइल फोटो

दुकान से सामान लेने गई एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक बाल व्यभिचारी ने दुष्कर्म किया। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को शाम को घटित हुई।

यह भी पढ़ें - बुंदेलों की बदहाली दूर कर खुशहाली के साथ कई बड़े बदलाव लायेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे

इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कालिंजर क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा शुक्रवार को थाने में सूचना दी गई कि उसकी छह वर्षीय पुत्री कल सामान लेने हुए के लिए दुकान गई थी वहीं पर गांव के ही एक लड़के द्वारा दुष्कर्म की घटना की गई है।इस सूचना पर तत्काल कालिंजर थाने में धारा 376 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 

इस बीेच घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस अधीक्षक को मिली उन्होंने संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि आरोपित बाल व्याभिचारी को हिरासत में लिया जाये। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा दबिश देकर वाल व्यभिचारी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।वही बालिका को  मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड की बेटी हिमानी केबीसी की हॉट सीट पर पहुंची

यह भी पढ़ें - बांदा नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0