मुंबई के कलाकार करेंगे मुंशी प्रेमचंद की 6 कहानियों का जीवंत मंचन

श्री गणेश भवन, शास्त्री नगर, बांदा में चल रहे श्री गणेश महोत्सव में कल दिनांक 3 सितंबर को शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे...

Sep 2, 2025 - 14:23
Sep 2, 2025 - 14:25
 0  19
मुंबई के कलाकार करेंगे मुंशी प्रेमचंद की 6 कहानियों का जीवंत मंचन

मुंबई के कलाकार करेंगे मुंशी प्रेमचंद की छह कहानियों का जीवंत मंचन

बांदा। श्री गणेश भवन, शास्त्री नगर, बांदा में चल रहे श्री गणेश महोत्सव में कल दिनांक 3 सितंबर को शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक मुंबई के कलाकार भुजीखान एंड पार्टी सुप्रसिद्ध कथाकार मुंशी प्रेमचंद की छह कहानियों पर आधारित जीवंत नाट्य मंचन प्रस्तुत करेंगे।

यह जानकारी नूतन बल समाज के संरक्षक अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ और मंत्री निखिल सक्सेना ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि मुंबई के कलाकारों द्वारा मंचित होने वाली कहानियों में —
‘कफन’, ‘बड़े घर की बेटी’, ‘पूस की एक रात’, ‘रसिक संपादक’, ‘सवा सेर गेहूं’ और ‘बड़े भाई साहब’ शामिल हैं।

ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा बांदा

संरक्षक त्रिपाठी और मंत्री सक्सेना ने बताया कि यह नाट्य प्रस्तुति 3 घंटे 15 मिनट तक चलेगी। उन्होंने कहा कि बांदा के लिए यह गौरव की बात है कि इतना बड़ा सांस्कृतिक आयोजन यहां होने जा रहा है।

दिल्ली में बनेगा विश्व रिकॉर्ड

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिनांक 10 सितंबर को यही कार्यक्रम दिल्ली स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षा ग्रह में 22 भाषाओं में लगातार 24 घंटे तक प्रस्तुत किया जाएगा, जो एक विश्व रिकॉर्ड होगा।

महोत्सव की ऐतिहासिक परंपरा

त्रिपाठी व सक्सेना ने कहा कि यह आयोजन श्री गणेश भगवान की कृपा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के आशीर्वाद से संभव हो पा रहा है। नूतन बल समाज द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 103वें श्री गणेश महोत्सव का मुख्य आकर्षण बनेगा।

नाटक प्रेमियों से अपील

दोनों पदाधिकारियों ने समस्त नाटक प्रेमियों व शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर आधारित इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनें और इसका गर्व अनुभव करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0