भक्ति में डूबा मनीपुर : अहंकार छोड़ने से जीवन तृप्त रेखा दीदी जी
स्थानीय मनीपुर एग्रो फार्म में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन बेहद भक्तिमय और भावुक वातावरण...
मनीपुर एग्रो फार्म में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन
विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ ज्ञान यज्ञ, कथा व्यास रेखा दीदी के वचनों से भावुक हुए श्रद्धालु
बाँदा। स्थानीय मनीपुर एग्रो फार्म में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन बेहद भक्तिमय और भावुक वातावरण में विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन कथा स्थल पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा पंडाल प्रभु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
यह धार्मिक आयोजन प्रख्यात शिक्षाविद स्वर्गीय जयकरण सिंह की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया था, जहां उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण भी किया गया। कथा में मुख्य यजमान (परीक्षित) के रूप में श्रीमती संतोष सिंह, किरण आलोक सिंह, श्रेया एवं अजीत सिंह साक्षी रहे।
समापन सत्र के दौरान कथा व्यास पूज्य रेखा दीदी जी ने श्रद्धालुओं को जीवन में प्रेम, निस्वार्थ भक्ति अपनाने और अहंकार का त्याग करने का प्रेरक संदेश दिया। रेखा दीदी के मर्मस्पर्शी वचनों और विदाई के क्षणों में कई श्रद्धालु अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। आयोजन स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते भक्त और हाथ जोड़कर एकाग्रचित्त होकर कथा श्रवण करती महिलाओं का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
कार्यक्रम में शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी एवं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पहुंचकर कथा व्यास का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा गायत्री परिवार की श्रीमती राम जानकी, पंडित बृजेश त्रिपाठी, नवीन निगम, पंकज बागवान, दीनदयाल सोनी, रमेश पटेल सहित कई गणमान्य नागरिक और सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सात दिनों तक चले इस ज्ञान यज्ञ में गायत्री परिवार के सदस्यों सहित बांदा व आसपास के ग्रामीण अंचलों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने धर्म लाभ अर्जित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
