बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन और मंदिर समिति के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम
श्रावण मास के चौथे और पावन सोमवार के अवसर पर बांदा की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरोहर श्री बामदेवेश्वर मंदिर में विशाल प्रसाद वितरण...
बांदा। श्रावण मास के चौथे और पावन सोमवार के अवसर पर बांदा की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरोहर श्री बामदेवेश्वर मंदिर में विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता एवं बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सुबह 9 बजे से शुरू हुए धार्मिक आयोजन में हजारों सनातन धर्मप्रेमियों ने बाबा बामदेवेश्वर नाथ के दर्शन-पूजन किए और महाप्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं के बीच लगातार प्रसाद वितरण किया गया।
सेवा और सनातन संस्कृति को बताया पहचान
कार्यक्रम के दौरान प्रवीण सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने के साथ जनसेवा के कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बाबा बामदेवेश्वर की कृपा से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने सेवा, समर्पण और सनातन संस्कृति को समाज की पहचान बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।
जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की सहभागिता
कार्यक्रम में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जिला पंचायत सदस्य संतराम सिंह, बामदेवेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष वीर दीक्षित और मुख्य पुजारी पुत्तन महाराज सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इसके अलावा आनंद बाजपेयी, विनीत राजे, विश्व हिन्दू महासंघ भारत के जिला अध्यक्ष नीलेश सिंह, धीर सिंह सेंगर, शौरभ मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शशांक सिंह समेत बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन तक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण लगातार जारी रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
