बांदा में लालू दुबे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और संजय गुप्ता शहर अध्यक्ष बने

विधानसभा चुनाव की दस्तक होते ही कांग्रेस ने भी संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य जिले में बड़ा परिवर्तन किया है..

बांदा में लालू दुबे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और संजय गुप्ता शहर अध्यक्ष बने
लालू दुबे और संजय गुप्ता

विधानसभा चुनाव की दस्तक होते ही कांग्रेस ने भी संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य जिले में बड़ा परिवर्तन किया है। जिले की कमान प्रद्युम्न दुबे उर्फ लालू दुबे को सौंपी है तो वही नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रहे संजय गुप्ता को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। 

ह भी पढ़ें - बाँदा : कोआपरेटिव की सीनियर ऑडिटर टप्पेबाजी का शिकार, बैग से एक लाख रुपये गायब

जिले के अध्यक्ष बनाए प्रद्युम्न दुबे लालू दुबे कांग्रेस के पूर्व सांसद स्व.भीष्म देव दुबे के पुत्र हैं। वह कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहकर वर्षों से पार्टी में सक्रिय है। उनकी राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा में भी गहरी रुचि है। साथ ही धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं जिससे वह जनपद में लोकप्रिय नेता है।

वही शहर अध्यक्ष बनाए गए संजय गुप्ता  2001 से 2005 तक नगर पालिका बांदा के अध्यक्ष रह चुके हैं।इसके अलावा 1996 में युवा कांग्रेस के महासचिव 2001 के 2003 तक युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रहे हैं इसके अलावा पीसीसी सदस्य, चित्रकूट जिले के मनरेगा प्रभारी सहित पार्टी के विभिन्न पदों का निर्वहन कर चुके हैं।

ह भी पढ़ें - बाँदा : गैंगवार में मारा गया डकैत अर्जुन सिंह, पत्नी के भाग जाने पर बना था बागी

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1