जनपद न्यायालय में हिंदी दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले न्यायिक अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

हिंदी दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय, बांदा में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, समर्पण तथा न्यायिक एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के...

Sep 15, 2026 - 18:01
Sep 15, 2026 - 18:09
 0  12
जनपद न्यायालय में हिंदी दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले न्यायिक अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

न्यायिक एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का लिया संकल्प

बांदा। हिंदी दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय, बांदा में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, समर्पण तथा न्यायिक एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश श्रीमती अल्पना ने हिंदी भाषा के प्रति समर्पित भाव एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। हिंदी के प्रति विशेष समर्पण के साथ कार्य करने वाले रोआब आलम, संतोष सविता, इन्द्र देव सहित अन्य कर्मचारियों को न्यायालयीन एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े : बाँदा : हिंदी दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन, साहित्यकारों ने हिंदी के महत्व पर रखे विचार

कार्यक्रम के दौरान हिंदी में प्रभावी एवं उत्कृष्ट न्यायिक कार्य करने वाले न्यायिक अधिकारियों को भी जनपद न्यायाधीश श्रीमती अल्पना द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। वक्ताओं ने कहा कि न्यायिक कार्यों में सरल, स्पष्ट एवं प्रभावी हिंदी का प्रयोग आमजन को न्यायिक प्रक्रिया से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़े : बांदा में जलभराव वाले 57 गांवों में स्वास्थ्य विभाग की निरोधात्मक कार्रवाई

वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि जनसामान्य की भावनाओं और न्याय व्यवस्था के बीच एक सशक्त सेतु है। न्यायालयीन कार्यों में सरल एवं सहज हिंदी के प्रयोग से न्यायिक प्रक्रिया को आम लोगों के लिए अधिक सुगम और जनोन्मुख बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में न्यायिक एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने तथा हिंदी के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को निरंतर बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0