गायत्री शक्तिपीठ : जहां पूजा-पाठ और हवन के साथ होता है मुफ्त इलाज स्वास्थ्य सेवा और आध्यात्म का अनूठा संगम

शास्त्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ न सिर्फ आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि यहां स्वास्थ्य सेवा की एक नई मिसाल भी...

Jun 2, 2025 - 12:39
Jun 2, 2025 - 12:41
 0  26
गायत्री शक्तिपीठ : जहां पूजा-पाठ और हवन के साथ होता है मुफ्त इलाज स्वास्थ्य सेवा और आध्यात्म का अनूठा संगम

बांदा। शास्त्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ न सिर्फ आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि यहां स्वास्थ्य सेवा की एक नई मिसाल भी पेश की जा रही है। आम तौर पर मंदिरों में पूजा-पाठ और हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठान होते हैं, लेकिन इस मंदिर में शारीरिक और मानसिक सुख-शांति के साथ-साथ बीमारियों का भी नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है।

मंदिर में होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. नीतिका साहू (बीएचएमएस) नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रही हैं। वह सप्ताह में एक से दो घंटे मंदिर परिसर में उपस्थित रहकर जरूरतमंदों का मुफ्त इलाज करती हैं। मरीजों को न दवा के पैसे देने होते हैं, न ही परामर्श शुल्क। यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क है।

गायत्री शक्तिपीठ के पदाधिकारियों नवीन निगम और आर.के. अग्रवाल के अनुसार, यह सेवा कुछ समय पूर्व प्रारंभ की गई थी, जो अब लगातार विस्तार की ओर अग्रसर है। उनका कहना है कि मंदिर में आने वाला कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति से हो, नि:संकोच होकर अपना इलाज करवा सकता है। यही कारण है कि यहां बड़ी संख्या में विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

यह पहल मंदिर को केवल एक धार्मिक स्थल न बनाकर एक समाजसेवी केंद्र के रूप में भी स्थापित कर रही है, जहां न केवल आत्मा का उपचार होता है बल्कि शरीर को भी राहत मिलती है।

गायत्री शक्तिपीठ का यह कदम समाज के लिए एक प्रेरणा है कि कैसे आध्यात्म और सेवा एक साथ मिलकर समाज की भलाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0