पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश वर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत रखेंगे सरकार का रिपोर्ट कार्ड
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों और जनहितकारी नीतियों पर चर्चा के लिए आज एक विशेष प्रेस...

योगी सरकार की उपलब्धियों पर प्रेस वार्ता आज
बांदा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों और जनहितकारी नीतियों पर चर्चा के लिए आज एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष राजेश वर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर प्रकाश डालेंगे।
प्रेस वार्ता मेडिकल कॉलेज, बांदा में आज दोपहर 11:30 बजे आयोजित होगी। इसमें सरकार की उपलब्धियों, कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचे के विकास और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव पर चर्चा की जाएगी।
मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
What's Your Reaction?






