नासा वैज्ञानिक डॉ. अशोक प्रजापति को ऑकलैंड यूनिवर्सिटी देगी विशिष्ट उपलब्धि पुरस्कार
जनपद के तिंदवारी कस्बे के निवासी और नासा (राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन, अमेरिका) में वरिष्ठ वैज्ञानिक...

बांदा। जनपद के तिंदवारी कस्बे के निवासी और नासा (राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन, अमेरिका) में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक प्रजापति को प्रतिष्ठित ऑकलैंड यूनिवर्सिटी पुरातन छात्र विशिष्ट उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़े : चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल ने वैवाहिक संबंधों को लेकर किया महत्वपूर्ण ऐलान
उनके गृह नगर तिंदवारी के निवासी और बांदा के वरिष्ठ चिकित्सक दंपति डॉ. मोहम्मद रफ़ीक और डॉ. शबाना रफ़ीक ने रविवार को नासा पहुंचकर डॉ. अशोक को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने नोबेल पुरस्कार विजेता जॉन सी. मेथर से भी मुलाकात की।
डॉ. रफ़ीक ने बताया कि डॉ. अशोक मूल रूप से तिंदवारी कस्बे के प्रेम नगर के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा तिंदवारी के एसएन इंटर कॉलेज और मौदहा के रहमानिया इंटर कॉलेज में हुई। वर्तमान में वे नासा के वरिष्ठ वैज्ञानिक और अमेरिकी सरकार के सीनियर सिविल सेवक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने कई अंतरिक्ष अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़े : यूपी में सात आईपीएस अफसरों का तबादला
अमेरिका की प्रतिष्ठित ऑकलैंड यूनिवर्सिटी आगामी माह में एक भव्य समारोह आयोजित कर डॉ. अशोक प्रजापति को यह सम्मान प्रदान करेगी।
What's Your Reaction?






