गणेश महोत्सव वालीबाल प्रतियोगिता में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज चैंपियन
नूतन बाल समाज बांदा के तत्वावधान में गणेश महोत्सव के अवसर पर आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में आयोजित वालीबाल...
फाइनल में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी को 25-22, 25-20 से हराया, जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
बांदा। नूतन बाल समाज बांदा के तत्वावधान में गणेश महोत्सव के अवसर पर आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी बांदा को 25-22 और 25-20 से पराजित कर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। दमदार स्मैश, शानदार ब्लॉक और बेहतरीन तालमेल के बीच एक-एक अंक के लिए जोरदार संघर्ष देखने को मिला। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ने कई मौकों पर वापसी की कोशिश की, लेकिन निर्णायक क्षणों में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और सधे हुए खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों सेट अपने नाम कर लिए।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने गोयरा मुगली को 25-22 और 25-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी बांदा ने परछा हमीरपुर को 25-22 और 25-20 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
खिलाड़ियों को किया सम्मानित
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों के साथ निर्णायकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन स्थानीय और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय, जिला ओलंपिक एसोसिएशन बांदा के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, अशोक कुमार त्रिपाठी ‘जीतू भैया’, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार गुप्ता, डॉ. इन्द्रवीर सिंह, सुनील सक्सेना, महेश गर्ग, मंगल प्रसाद प्रजापति, रमेश चंद्र समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
स्कोरिंग का कार्य के.डी. शुक्ला और रणविजय सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इन्द्रवीर सिंह, रोशन लाल एवं महेश गर्ग ने किया। रोमांचक मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
